अतरौलिया आज़मगढ़:स्वतंत्रता सेनानी राजा जयलाल सिंह के नाम जारी हुआ डाक टिकट

स्वतंत्रता सेनानी राजा जयलाल सिंह के नाम जारी हुआ डाक टिकट

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के शुभ अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा राजा जय लाल सिंह स्वतंत्रता सेनानी बौडरा लक्षीरामपुर के आवास पर सोमवार परिवार को माई स्टांप समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार वर्मा, जनरल पोस्ट मास्टर गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि योगेंद्र मौर्य प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ रहे ।सर्वप्रथम राजा जय लाल सिंह तथा राजा बेनी माधव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा राजा के वंशज राजेंद्र प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डाकघर के कर्मचारियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बता दे कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता सग्रांम आदोंलन के जन नायक, वीर योध्दा रण बाकुंर अवध (लखनऊ) से ब्रिटिश हूकूमत की ईट से ईट बजाने वाले बौडरा रियासत (स्टेट) अतरौलिया के कुर्मी कुल भूषण अमरशहीद राजा जयलाल सिंह (31 मई 1803 – 01 अक्टूबर 1859) पर मा० अनुप्रिया पटेल अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष, मिर्जापुर लोकसभा सांसद, केंद्रीय वाणिज्य एवं उधोग राज्यमंत्री द्वारा राजा साहब के वीरता के योगदान को देखते हुए, उनके अनुरोध से भारत सरकार, डाक विभाग द्वारा राजा जयलाल सिंह के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया गया हैं। जिसके शुभ अवसर भारत सरकार, डाक विभाग द्वारा 27 सितम्बर 2021 (सोमवार) को राजा साहब की जन्मभूमि बौडरा स्टेट से प्रथम डाक टिकट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डॉ कौशल किशोर मिश्रा, जितेंद्र सिंह गुड्डू ,रामप्यारे यादव, प्रधान राम लगन यादव, चंद्रजीत तिवारी ,सुनील पांडे, रमेश सिंह रामू , दिलीप पांडे , पूर्व प्रधान जगदीश यादव , जनार्दन यादव , अंकित मद्धेशिया तथा राजा के वंशज अशोक कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह , विशाल , ऋषभ पोस्ट मास्टर शिओम सिंह, एस पी एम राजेश वर्मा ,सीपी मौर्य ,रामू सिंह, एसडीआई सतीश यादव ,डाक सर्वेक्षक यशवंत मौर्य, यस पीएम पंकज कुमार सोनकर, राम आशीष,आदि मौजूद रहे।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:बाढ़ पीड़ितो की समस्या को सुनते हुए सपा के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव

Mon Sep 27 , 2021
बाढ़ पीड़ितो की समस्या को सुनते हुए सपा के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मऊ। जिले के ग्रामसभा बिन्द टोलिया में सरजू नदी के पानी से लगभग 250 घरो में पानी घुस जाने से मऊ जिले का दौड़ा करके सबकी समस्या सुनते मऊ के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ […]

You May Like

advertisement