अतरौलिया आज़मगढ़:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिलारी ग्राम निवासी रामनाथ शर्मा पुत्र तिलकधारी शर्मा की 3 दिन पूर्व बढ़या बाजार के समीप मोटरसाइकिल द्वारा अपने निजी कार्य से जाते समय नीलगाय से टक्कर हो गई थी, जिसमें रामनाथ शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए और उनके सर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में ही उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार ना होने की वजह से बी एच यु बनारस रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई। मृतक के पास दो लड़के एवं एक लड़की है। मृतक रामनाथ शर्मा नाई का कार्य करते थे जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। मृतक की पत्नी इसरावती का रो रो कर बुरा हाल है तो वही मौत की वजह से पुरे परिवार में कोहराम मचा है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:लड़ाई झगड़े को लेकर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की

Sat Mar 26 , 2022
तिर्वा कन्नौज लड़ाई झगड़े को लेकर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की इंदरगण थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की। थाना क्षेत्र मे लड़ाई झगड़े को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement