धूमधाम से निकाली गई श्री राम उत्सव की शोभायात्रा, अबीर गुलाल संग जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ नगर पंचायत अतरौलिया के बरन चौक पर रामनवमी के उपरांत मंगलवार की शाम रामोत्सव में धूमधाम से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई, इस
शोभायात्रा में राम दरबार की मनमोहक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। गाजा बाजा डीजे के साथ शोभा यात्रा नगर के बरन चौक, गोला छेत्र, जगदीश जायसवाल त्रिमुहानी, बब्बर चौक, केसरी चौक, हनुमानगढ़ी, दुर्गा मंदिर होते हुए बरन चौक पर जाकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के आगे आगे भगवान राम दरबार की मनोहर झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही साथ ही वीर हनुमान तथा राम विवाह की झांकी को भी लोगों ने खूब सराहा जिस गली से शोभायात्रा गुजर रही थी नगर की महिलाएं अपने अपने छतो से पुष्प वर्षा कर रही थी
शोभा यात्रा की उपस्थित भीड़ को देखते हुए अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक द्वारा सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। झांकी में अयोध्या कटरा पीठ के पीठाधीश्वर चिन्मयानंद स्वामी जी द्वारा लोगों को राम से जुड़ी तथ्यों की जानकारी तथा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की व्याख्या कर रहे थे वही बजरंग दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों द्वारा लठ्ठ प्रदर्शन तथा शस्त्र पूजा के उपरांत शस्त्र कला बाजी भी कर रहे थे शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विवेक कुमार जायसवाल, महेश सोनी, वैभव चौरसिया , शुभम मद्देशिया, रामजतन मोदनवाल, दिनेश मद्धेशिया, विशाल मोदनवाल, आशीष कुमार, किशन मद्धेशिया, लाखन सिंह, नीरज तिवारी, उत्तम सिंह, सुनील जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया उर्फ बाऊ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909