अतरौलिया आज़मगढ़:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ बना विधानसभा चुनाव का अखाड़ा।आजमगढ़ में एक के बाद एक बड़े नेताओं द्वारा रैली व जनसम्पर्क तेज कर दिया गया है। रविवार को दोपहर 1 बजे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे। जहां अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गदनपुर चौराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामप्यारे यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत गदनपुर चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सत्ता परिवर्तन की रथयात्रा है। आजमगढ़ का नाम बदलने वालों की जनता सरकार ही बदल देगी, यह काम सिर्फ जाति धर्म मजहब के नाम पर राजनीति करने वाले लोग ही कर सकते है। 12 अक्टूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 जिलों का दौरा कर चुकी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है और भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति हो रही है। 13 नवम्बर को आजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी। जिले के पहचान के संकट के सवाल पर कहा कि यह जिला कैफी आजमी जैसी शख्सियत देने का काम किया है। पर भाजपा के लोग यहां के लोगों को कीड़े-मकोड़े समझ कर यहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। शिवपाल सिंह यादव ने सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि उचित सम्मान व सीटें मिली तो सपा से समझौता होगा और विलय भी हो सकता है। 22 नवम्बर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है, और इस दिन सैफई में दंगल का आयोजन होगा। ऐसे में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के दिन दोनों दलों में समझौता हो सकता है।
गाजीपुर की पूर्व सांसद शादाब फातिमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजनीति की वह धूरी है जिसकी चाबी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है और बिना चाबी के ना तो साइकिल चलेगी और ना ही जहाज उड़ेगा। गृह मंत्री के बयानों पर तंग करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग जिले से बाहर नहीं प्रदेश से बाहर हो सकते हैं वह लोग ऐसे ही अनाप-शनाप बयान देंगे आजमगढ़ की धरती कभी आतंकवाद को पनपने नहीं दिया। यह धरती महापंडित राहुल सांकृत्यायन, शिब्ली नोमानी, कैफ़ी आज़मी जैसे शख्सियत को जन्म देने वाली धरती है आतंकवाद को कैसे जन्म दे सकती है। जनसभा में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह आशु, राम दर्शन यादव, रामप्यारे यादव, वीरेंद्र मौर्य, सीताराम यादव, सुंदर लाल लोधी, दिनेश यादव, नितिन कोहली, दीपक मिश्रा, प्रियंका राय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया...

Sun Nov 14 , 2021
भारत के प्रथम प्रधामंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया-कर्नाटकआज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने बिट्टू कर्नाटक पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम के नेतृत्व में चौघानपाटा अल्मोडा से लिंक रोड भगवती पैलेस तक पदयात्रा की । पदयात्रा आजादी के बांकुरों,स्वतन्त्रता […]

You May Like

Breaking News

advertisement