अतरौलिया आज़मगढ़:अरविंद कुमार जायसवाल लगातार कर रहे हैं झेत्र का दौरा व जनसंपर्क

है अरविंद कुमार जायसवाल लगातार कर रहे हैं झेत्र का दौरा व जनसंपर्क

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट बुढनपुर आजमगढ़ जनता के दिलो में रहने वाले भजपा नेता अरविंद कुमार जायसवाल आज कल सुर्खियों में है। इनकी ईमानदारी व स्वच्छ छवि होने कारण यह किसी भी पार्टी में रहे यह जनता के लिए प्रिय बने रहते है। लोगों का कहना कि अरविंद जी का लोगों से व्यकिगत व्यवहार इतना अच्छा है कि उनकी चर्चा हमेशा होती रहती है। अरविंद जायसवाल आज़मगढ़ जिला के अजमतगढ़ नगर पंचायत से 15 वर्ष तक लगातार चेयरमैन रह चुके है। वह कांग्रेस पार्टी से दो बार विधानसभा व एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। वर्तमान में भजपा से गोरखपुर झेत्र से झेत्रिय उपाध्यक्ष है। अरविंद जायसवाल सगड़ी विधानसभा से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के प्रबल उम्मीदवार भी है। विपक्षी पार्टियों के लोगों का भी कहना है कि अरविंद जायसवाल कही भी रहे हो उनका लोगों के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहा है अगर भारतीय जनता पार्टी टिकट देती हैं तो निश्चित रुप से विधायक बन सकते हैं। अरविंद जायसवाल के क्षेत्र दौरा में विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ बनकटिया गांव में कोविड वैक्सीन के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया और रौनापार मण्डल अध्यछ शिवकुमार मौर्य की अध्यक्षता में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याड सिंह की आत्मा के शान्ती के लिए विसैनिकेपूरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जगत नारायण गोंड, संतोष पटेल, प्रवीण सिंह, वीरेंद्र पटेल, विनय मिश्रा, सालिग मिश्रा, मनोज साहनी, राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम में अरविंद जायसवाल द्वारा अंजानशहीद गांव के लोगों से जनसंपर्क किया गया और वर्तमान प्रधान आजिम नूमान के साथ साथ गांव के सैकड़ों लोगों से मुलाकात किया गया। अरविंद जायसवाल से लोग मुलाकात करने के लिए उत्साहित दिखे। घंटो जनसंपर्क के बाद प्रधान आजिम नूमान के यहाँ जलपान किया। वही लोगों को कोविड 19 टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित किया तो गांव के लोगों ने गांव में ही टीकाकरण लगवाने की बात कही तो उंन्होने आश्वाशन दिया कि मैं टीकाकरण के विभागीय लोगों से कहकर गांव में कैम्प की व्यवस्था करवा दे रहा हूँ और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण की व्यवस्था गांव में ही कैंप लगवा कर करवा देता हूं। उंन्होने तत्काल स्वास्थ्य विभाग विभाग के लोगों से से बात किया। विभाग के लोगों द्वारा 6 सितम्बर को टिकाकरण कैम्प लगाने के लिए कहा गया।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:2022 में प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार -सुभाष चंद्र

Wed Sep 1 , 2021
2022 में प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा स्थित सीमा हॉस्पिटल के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़, तथा आजमगढ़ मंडल प्रभारी अमरनाथ बौद्ध रहे। कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि […]

You May Like

advertisement