अतरौलिया: भाजपा नेता डॉक्टर संजयन त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा नेता डॉक्टर संजयन त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि अयोध्या से आजमगढ़ जाते समय अतरौलिया स्थित शांति चौक पर भाजपा नेता नवीन सिंह व हिमांशु पांडे के संयुक्त नेतृत्व में डॉ संजयन त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नवीन सिंह तथा हिमांशु पांडे द्वारा डॉ संजय त्रिपाठी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बता दे कि गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हेतु,भारतीय जनता पार्टी ने डैमेज कंट्रोल रोकने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बार एमएलसी और दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके डा. संजयन त्रिपाठी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिये है।
गोरखपुर निवासी डा. संजयन त्रिपाठी की पहचान कद्दावर ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती है। वर्ष 2006 में कौड़ीराम विधान सभा सीट पर हुए उप चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और चुनाव हार गए।
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने वर्ष 2010 में गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाया लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 में दुबारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में कूदे लेकिन दूसरे स्थान पर ही रहे। इन चुनावों के परिणाम भले ही संजयन के पक्ष में नहीं रहे लेकिन राजनीतिक गलियारे में इनका कद लगातार बढ़ता गया। डॉक्टर संजयन त्रिपाठी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होना गौरव की बात है। पहली बार भाजपा से जुड़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि लोकतंत्र की स्थापना जिन उद्देश्यों के साथ की गई थी उन उद्देश्यों की पूर्ति भाजपा कर रही है। जिस तरह से मोदी जी और योगी जी लोकतंत्र में अपने आप को स्थापित कर विश्व में भारत की पहचान को विश्व पटल पर ले जा रहे हैं वह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का विषय है। 2010 और 2017 में मैं प्रत्याशी रहा और दोनों ही चुनाव में दूसरे स्थान पर रहा। दोनों चुनाव निर्दल लड़ा और इस बार भाजपा से संभावित उम्मीदवार हूं। इस मौके पर हरीश तिवारी, विनोद राजभर ,संतोष यादव, चंद्रजीत तिवारी ,नीरज तिवारी ,आशुतोष चौबे ,आनंद तिवारी, संदीप पांडे, मोनू तिवारी ,विनीत सिंह, प्रेम सागर मोदनवाल, मनीष सिंह, रामचंद्र जयसवाल, रजनीकांत पांडे ,जगत नारायण गौड़, समेत लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेंहनगर गोपालपुर के आरके इण्टर कालेज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक हुई आयोजित

Sun Sep 18 , 2022
मेंहनगर गोपालपुर के आरके इण्टर कालेज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक हुई आयोजित मेहनगर आज़मगढ़ । आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की एक आवश्यक बैठक मेंहनगर विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष यादव की अध्यक्षता में गौतम नगर गोपालपुर के आर के इण्टर कालेज में आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement