अतरौलिया:उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर से किया सुख, संपति तथा परिवार के मंगल की कामना

उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर से किया सुख, संपति तथा परिवार के मंगल की कामना

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि महापर्व डाला छठ के अवसर पर वर्ती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर सुख संपति संतान प्राप्ति तथा परिवार के मंगल की कामना किया। मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अघ्र्य देने से इस जन्म के साथ किसी भी जन्म में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। उगते सूर्य को अर्ध्य प्रकृति को निमित है। नि:संतान को संतान और संतान की रक्षा हेतु महिलाओं द्वारा इस पर्व को मनाया जाता है।
सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत रखा था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। भगवान भास्कर से इस रोग की मुक्ति के लिए उन्होंने छठ व्रत किया था। स्कंद पुराण में प्रतिहार षष्ठी के तौर पर इस व्रत की चर्चा की गई है। वर्षकृत्यम में भी छठ की चर्चा है।
अथर्ववेद के अनुसार भगवान भास्कर की मानस बहन हैं षष्ठी देवी। प्रकृति के छठे अंश से षष्ठी माता उत्पन्न हुई हैं। उन्हें बालकों की रक्षा करने वाले भगवान विष्णु द्वारा रची माया भी माना जाता है। बालक के जन्म के छठे दिन भी षष्ठी मइया की पूजा की जाती है। ताकि बच्चे के ग्रह-गोचर शांत हो जाएं। शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। छठ महापर्व खासकर शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। वैदिक मान्यता है कि नहाए-खाए से सप्तमी के पारण तक उन भक्तों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती जो श्रद्धापूर्वक व्रत करते हैं। नहाय-खाए में लौकी की सब्जी और अरवा चावल के सेवन का खास महत्व है।
चरक संहिता को उद्धृत करते हुए आचार्य विपेन्द्र झा ने बताया कि खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आंख की पीड़ा, शरीर के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते हैं। आचार्य राजनाथ झा के अनुसार तिथियों के बंटवारे के समय सूर्य को सप्तमी तिथि प्रदान की गई। इसलिए उन्हें सप्तमी का स्वामी कहा जाता है। सूर्य अपने प्रिय तिथि पर पूजा से अभिष्ठ फल प्रदान करते हैं। इस महापर्व पर अतरौलिया स्थित पूरब पोखरे पर भारी भीड़ रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतरौलिया विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ लव कुमार मिश्रा, सचिन जायसवाल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू, दिनेश मद्धेशिया, बसपा नेता हिमांशु विनायकर, वैभव चौरसिया सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, अनिल चौरसिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:अतरौलिया पुलिस की सूझ-बूझ से मूक बधिर लड़की भाभीता को मिला अपना परिवार

Fri Nov 12 , 2021
अतरौलिया पुलिस की सूझ-बूझ से मूक बधिर लड़की भाभीता को मिला अपना परिवार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़आज दिनांक 11.11.2021 को अगया पुल अतरौलिया के पास समय 9.30 बजे सुबह ग्राम चौकीदार रामदरस निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को सड़क पर एक मूक बधिर लड़की भाभीता पुत्री दशरथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement