छत पर सोए दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला पति की गला काटकर हत्या,पत्नी गंभीर

छत पर सोए दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला पति की गला काटकर हत्या,पत्नी गंभीर

रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी

अजमतगढ़-आजमगढ़-(देश) सच्ची खबरें सबसे पहले

आजमगढ़- मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो भगतपुर गांव में युवक की हत्या के बाद सनसनी मच गई। युवक की गला काट कर हत्या की गई। वहीं घटना में पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी भी हत्या का प्रयास किया गया था। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए वहीं सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दी। 30 वर्षीय दिनेश राम पुत्र विशुन देव घर की छत पर पत्नी संग सोया था। रात साढ़े बारह बजे की घटना है। दोनों के कोई बाल बच्चे नहीं है। घर के अन्य सदस्य नीचे सोए थे। पुलिस फिलहाल तहरीर का इंतजार कर मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रधानाध्यापक की इंटर की अंक तालिका फर्जी, सीओ ने भेजा नोटिस।

Wed Mar 31 , 2021
उत्तराखंड: प्रधानाध्यापक की इंटर की अंक तालिका फर्जी, सीओ ने भेजा नोटिस।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक राजकीय प्राथमिक स्कूल बल्शा (हवालबाग) के प्रधानाध्यापक के इंटरमीडिएट के अंकपत्र और स्कूल द्वारा भेजी गई क्रासलिस्ट में दर्ज अंकों में अंतर है, जिससे उनका अंकपत्र अवैध होने की पुष्टि हुई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी […]

You May Like

advertisement