![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230315-WA0037.jpg)
14 साल पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : पुरानी रंजिश के चलते बाजार में सब्जी का फड़ लगाने वाले पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी 46 वर्षीय राम किशोर रिठौरा बाजार में सब्जी का फड़ लगाता है। उसका आरोप है कि अब से 14 साल पहले फड़ लगाने को लेकर अजय नाम के युवक से उनका विवाद हो गया था। तभी से वह रामकिशोर से रंजिश मानने लगा। पुरानी रंजिश के चलते उनका अजय से फिर विवाद हो गया, तो अजय ने उनपर धारदार हसिए से हमला कर दिया। जिससे रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।