माननीय न्यायालय के आदेश से नवाबगंज परिसर में खड़े लावारिस/सीज व मुकदमाती वाहन कुल 41 वाहनो की कराई नीलामी

माननीय न्यायालय के आदेश से नवाबगंज परिसर में खड़े लावारिस/सीज व मुकदमाती वाहन कुल 41 वाहनो की कराई नीलामी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण/लावारिस माल नीलामी आदि के अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2025 को थाना नवाबगंज पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवाबगंज बरेली के आदेश पर थाना नवाबगंज परिसर में खड़े लावारिस/सीज व मुकदमाती वाहन, जिसमें 29- मोटरसाइकिल , 01-टेम्पो, 01-ई-रिक्शा, 07-कार, 01-बुलेरो पिक अप, 02- ट्रेक्टर मय ट्राली (कुल 41 वाहन) जिनकी नीलामी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय जनपद बरेली द्वारा उपजिलाधिकारी नवाबगंज (अध्यक्ष) द्वारा गठित कमेटी द्वारा नीलामी हेतु खरीदारों को आमन्त्रिंत किया गया था। नीलामी में 49 व्यक्तियों द्वारा थाना में उपस्थित होकर बोली लगाई गई। उपरोक्त वाहनों का मुल्याकंन 2,90,400 रुपये निर्धारित था। प्राप्त अधिकतम बोली 7 लाख रुपये क्रेता भुवनेश्वर कुमार पुत्र विशम्बर नि0 संजय नगर बरेली मो0न0 -9927048593 के पक्ष में की गई तथा 41 वाहनो की कुल कीमत 7,00,000/- रुपये (अंतिम बोली 7,00,000 +1,26,000 GST-18%) लगाकर खरीदा गया।
इस दौरान एसडीएम नवाबगंज, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, तहसीलदार नवाबगंज, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग (SPEL) के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Sat Jun 21 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग (SPEL) के द्वितीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप में संचालित Student Police Experiental Learning (SPEL) […]

You May Like

Breaking News

advertisement