उत्तराखंड में कई जगहों के नाम बदले: हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब शिवाजीनगर नाम से जाना जाएगा, अकबरपुर,मोहम्मदपुर, और अब्दुलपुर जैसे नाम भी बदले गए

उत्तराखंड में कई जगहों के नाम बदले: हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब शिवाजीनगर नाम से जाना जाएगा, अकबरपुर,मोहम्मदपुर, और अब्दुलपुर जैसे नाम भी बदले गए,
सागर मलिक

उत्तराखंड में धामी सरकार ने नवरात्रों में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के चार जिलों हरिद्वार,देहरादून उधम सिंह नगर और नैनीताल में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जिसके तहत हरिद्वार जिले में 10 गांवों और स्थानों के नामों में परिवर्तन किया गया है।जबकि देहरादून जिले के चार जगहों के नाम बदले गए हैं। नैनीताल जिले के दो स्थानों के नाम में बदलाव किया गया है। उधम सिंह नगर जिले के एक जगह का नाम बदल गया है।

शासन की ओर से जो नाम बदले गए हैं उनमें औरंगजेब,गाजीवाली, मोहम्मदपुर,अकबरपुर, मियांवाला,अब्दुलपुर,खानपुर,नवाबी रोड जैसे कई नाम शामिल थे। इन नाम को परिवर्तित कर सरकार ने प्रदेश और देश के महापुरुषों के नाम पर स्थानों के नाम रखे हैं। जिससे भारतीय संस्कृति और विरासत की परंपरा बनी रहे।

CM बोले-भारतीय संस्कृति के अनुरूप रखे गए नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके। जो नाम बदले गए हैं वह देश के बड़े महापुरुषों के नाम पर हैं।

हरिद्वार जिले मैं बदले गए नाम

औरंगज़ेबपुर —–शिवाजी नगर
गाजीवाली ——-आर्य नगर
चांदपुर ————-ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट –मोहनपुर जट
खानपुर कुर्सली –अंबेडकर नगर
इदरीशपुर ———-नंदपुर
खानपुर श्री ———-कृष्णापुरी

अकबरपुर फाजलपुर– विजयनगर
असफनगर————– देवनारायण नगर
सलेमपुर राजपूताना —- शूरसेन नगर

देहरादून में बदले गए नाम

मियांवाला ——रामजी वाला
पीरवाला ———केसरी नगर
चांदपुर खुर्द ——पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर ——-दक्ष नगर

नैनीताल में बदले गए नाम

नवाबी रोड ———————अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग –गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर में परिवर्तित नाम
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यपुरी किया गया,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास हादसा, देहरादून से आ रही लोहाघाट डिपो की बस पलटी, मची चीखपुकार,सागर मलिकसार:बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई

Tue Apr 1 , 2025
विस्तार:हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक […]

You May Like

Breaking News

advertisement