
आरटीओ प्रशासन द्वारा स्टैंड व वन टाइम टैक्स व परमिट को लेकर नाराज ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन। मांगे पूरा होने पर चक्का जाम व हड़ताल प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे ऑटो चालक
आजमगढ़।कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पर ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन। अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक की नेतृत्व में ऑटो चालकों की मांग काफी समय से लंबित स्टैंड परमिट सहित 8 सूत्रीय मागो लेकर जिला अधिकारी से वार्ता किया गया कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने जिला अधिकारी से वार्ता करते हुए कहा की आरटीओ परिवहन द्वारा मनमानी तरीके से ऑटो चालको से 15 साल का वन टाइम टैक्स लिया जाता है परमिट सिर्फ 10 साल की दी जाती है मंत्री छोटेलाल संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने अधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि आरटीओ परिवहन द्वारा कागजों में स्टैंड के नाम पर 48 केंद्र बनाए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई स्टैंड नहीं दिया गया है वहीं वार्ता करते हुए 15 साल के ऊपर की गाड़िया जो कबाड़ में कट चुकी है आरटीओ परिवहन द्वारा वसुली नोटिस भेजा जा रहा है जो कि गलत है जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई करते हुऎ आरटीओ परिवहन विभाग के ऊपर नाराजगी जताते हुए कहा की गया आरटीओ परिवहन द्वारा वार्ता कर जो भी सही उचित होगा समाधान किया जाएगा वही अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने कहा जिला अधिकारी द्वारा वार्ता से मैं संतुष्ट हूं जिला अधिकारी द्वारा जो भी निर्णय होगा ऑटो चालकों के प्रति हित मे होगा। प्रदर्शन मे शामिल लोग राम अवतार कैलाश यादव हलधर दुबे मुकेश सनी गुप्ता श्रवण कुमार यादव नागेंद्र मौर्य शिवप्रसाद रियाज शेर बहादुर फिरोज रमेश कमला रामबदन महेंद्र हरगुन राजन मौर्य करमखान रामा गौड सुरेश यादव श्याम नारायण गोवर्धन राजेंद्र यादव अरविंद कुमार महेंद्र राम अनिल सिंह सुरेंद्र राम गोपी बाबा आदि लोग मौजूद रहे।


