कलेक्टर जनदर्शन में आगंतुकों की सुविधा के लिए आटोमेटिक मशीन प्रारंभ

 जांजगीर-चांपा ,24 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन एपाईवमेन्ट मशीन का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि यह मशीन कलेक्टर से मिलने और अपनी समस्या बताने आमजनों के लिए सुविधा जनक होगा। मशीन को कोई भी व्यक्ति सरलता से संचालित कर सकता है। आगंतुकों की संख्या अधिक होने पर  इस मशीन से क्रम  निर्धारित हो जायेगा और मिलने वाले लोगों को जानकारी भी मशीन में सुरक्षित दर्ज रहेगी।      यह सुविधा कलेक्टर न्यायालय, एडीएम कोर्ट और सक्ती के एसडीएम कोर्ट में भी प्रारंभ कर दी गई है। कोर्ट में पक्षकारों की पुकार भी इस मशीन द्वारा होगी। इसके अलावा कोर्ट के बाहर डिस्प्ले स्क्रीन लगाया जा रहा है। जिसमें न्यायलयों में प्रकरणों की सुनवाई का क्रम भी प्रदर्शित होगा। पक्षकारों को प्रकरणों की सुनवाई के संबंध में पूछताछ करने की आवश्यकता नही होगी।       कलेक्टर जनदर्शन में आगंतुकों को पर्ची भेजने की आवश्यकता नही होगी। सरलता से संचालित होने वाली इस मशीन में आगंतुक अपना नाम, गांव का नाम और मिलने का कारण सलेक्ट करना होगा। यह जानकारी कलेक्टर के टेबल में लगे मशीन पर दिखने लगेगी। कलेक्टर द्वारा अनुमति का बटन दबाते ही कक्ष के बाहर लगे स्पीकर में आगंतुक के नाम का पुकार होगा और आगंतुक कक्ष में जाकर कलेक्टर से अपनी बात कह सकेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मेश ने जज्बा और प्रतिभा से बनाई अपनी पहचान, अभाव और अक्षमताओं को परास्त करने वाले धर्मेश को मिली लाखों लोगों की सराहना

Wed Nov 24 , 2021
जांजगीर-चांपा,24 नवम्बर, 2021/ अभाव और अक्षमताओं को परास्त कर व्यक्ति अपनी जज्बा और प्रतिभा से अपनी पहचान बनाते हैं। ऐसे लोगों का साहस और जज्बा लोगों को प्रेरणा देता है। वे अपनी कमियों और कमजोरियों को पीछे छोडकर अपनी अन्य प्रतिभा को सामने लाकर सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसी प्रतिभाओं […]

You May Like

advertisement