उपलब्ध सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं गतिविधियों के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी नए शिक्षा सत्र को लेकर उत्साह है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहीद रामेश्वर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजराना कलां में खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक द्वारा प्रवेश उत्सव के आयोजन के अवसर पर शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से गांव में सभी को राजकीय विद्यालय में दाखिला लेने हेतू प्रेरित किया। साथ विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजू बाला, सरपंच अंजू देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुषमा रानी सहित अन्य सदस्य तथा सभी विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय में प्रवेश उत्सव अवसर पर शिक्षक, बच्चे एवं पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में हो रहा है नवरात्रों पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं अनुष्ठान

Wed Apr 2 , 2025
जयराम विद्यापीठ में हो रहा है नवरात्रों पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं अनुष्ठान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नवरात्रों पर जयराम विद्यापीठ में स्थित वैष्णो देवी गुफा के भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल :  ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में नवरात्र महोत्सव के अवसर पर देशभर में […]

You May Like

advertisement