जिले में अब तक 275.1 मिलीमीटर औसत वर्षा

सर्वाधिक वर्षा सरायपाली तहसील में 386.3 मिलीमीटर

आज 85.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 06 जुलाई 2026/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 275.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 386.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 301.3 मिलीमीटर, महासमुंद में 281.1 मिलीमीटर, बसना में 234.6 मिलीमीटर, कोमाखान में 225.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 222.9 मिलीमीटर बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई। आज 06 जुलाई को 85.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 128.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 97.7 मिलीमीटर, बसना में 90.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 68.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 66.5 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 62.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक सखियों ने ग्रामीणों की वित्तीय गतिविधियों को दी मजबूती

Mon Jul 6 , 2026
हितग्राहियों को घर बैठे मिल रही बैंकिंग सुविधाएं, योजनाओं की राशि प्राप्त करना हुआ आसान जगदलपुर, 06 जुलाई 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने में बैंक सखियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी सक्रिय सेवाओं से अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूरस्थ बैंक शाखाओं तक […]

You May Like

advertisement