जिले में अब तक 424.4 मिलीमीटर औसत वर्षा

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 565.9 मिलीमीटर

आज 13 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 20 जुलाई 2026/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 424.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 565.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 511.1 मिलीमीटर, महासमुंद में 413.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 364.6 मिलीमीटर, बसना में 356.5 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 335.4 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 20 जुलाई को 13 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 29.7 मिलीमीटर, कोमाखान में 20 मिलीमीटर, पिथौरा में 15.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 12 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 0.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेन्ट जेवियर्स एलवल में 'वर्ल्ड चेस डे' पर अंतर्विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन; समँदा और लालगंज का रहा दबदबा

Mon Jul 20 , 2026
आजमगढ़, 20 जुलाई 2026: एलवल स्थित सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को ‘वर्ल्ड चेस डे’ के अवसर पर एक भव्य अंतर्विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल के साथ-साथ सम्मोपुर, समँदा, तरवा, लालगंज और फूलपुर की शाखाओं के […]

You May Like

advertisement