नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा और हरियाणा पहुंचेगा शीर्ष पर : अवनी गुप्ता

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा और हरियाणा पहुंचेगा शीर्ष पर : अवनी गुप्ता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र और सदस्य अवनी गुप्ता ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को दी बधाई।

कुरुक्षेत्र ,13 नवंबर : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र एवं सदस्य अवनी गुप्ता ने सोमवार को कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को उनके सैक्टर-3 स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। दोनों पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस शिष्टाचार बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी से कुशलक्षेम वार्ता के साथ-साथ त्यौहारों की बधाईयों का भी आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की प्रगति और विकास पर भी चर्चा हुई। प्रसिद्ध समाजसेवी अन्नपूर्णा होटल रसोई के संचालक अवनी गुप्ता ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि भाजपा ने अपने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद को चुना है जो कि कुरुक्षेत्र वासियों के लिए भी खुशी की बात है। उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी के साथ अपने क्षेत्र और हरियाणा के विकास में भी सांसद नायब सिंह सैनी विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समस्त हरियाणा राज्य को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश/ रीवा दीपावली के पूर्व संध्या पर समाजसेवियों ने आयोजित किया 'एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम

Tue Nov 14 , 2023
मध्य प्रदेश/ रीवा दीपावली के पूर्व संध्या पर समाजसेवियों ने आयोजित किया ‘एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम’ स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश.8889284934 शहीदों की शान में समाजसेवियों ने किया दीपदान शहीद दीपक सिंह के परिजन के रूप में बृजेश प्रताप सिंह का शाल श्रीफल से किया […]

You May Like

advertisement