भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है सतचित और आनंदस्वरूप : अवध गोपाल दास

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,12 फरवरी :- खेड़ी मारकंडा स्थित डी डी कॉलोनी के तिरूपति बाला जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा श्रवण की। मुख्य यजमान मंदिर के संचालक स्वामी जनार्दन दास और अन्य भक्तों ने भागवत पूजन करके कथावाचक अवध गोपाल दास (वृंदावन) को तिलक लगाया।प्रवचनों में कथावाचक ने कहा कि अच्छे-बुरे कर्मों का फल अवश्य ही भोगना पड़ता है। व्यक्ति कितना भी महान क्यो न हो, बुरे कर्मों का परिणाम तो भोगना ही पड़ेगा। इसलिए अच्छे कर्मों को कभी न छोड़ें, चाहे इसके लिए कितनी ही परेशानियों का सामना क्यो न करना पड़ा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मानवता का संदेश देती है। भगवान श्रीकृष्ण सतचित आनंद स्वरूप हैं। दैहिक-दैविक-भौतिक तापों को समाप्त करने वाले हैं। भगवान श्रीकृष्ण ही विश्व की उत्पत्ति के मूल कारण हैं। उनके मुस्कान से सृष्टि का सृजन होता है, गंभीर होने पर सृष्टि का पालन और भृकुटी मात्र टेढ़ी करने से ही सृष्टि का संहार हो जाता है। भागवत कथा के बीच बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भागवत आरती में संदीप अवस्थी, बृजमोहन, सोहन राणा, राजपाल और सुनील सोनी सहित अन्य कॉलोनीवासी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: प्रियंका गांधी का भाजपा पर जबरदस्त प्रहार,

Sat Feb 12 , 2022
स्लग – भाजपा सरकार पर गरजीं प्रियंकारिपोर्ट – जफर अंसारीस्थान- हल्द्वानी एंकर – हल्द्वानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर क़रीब दो बजे हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पॉहुँची। उन्होंने बड़ी सौम्यता के साथ बिना उग्र हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इससे पहले यहां […]

You May Like

advertisement