केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह जयंती
गुरु गोबिंद सिंह के साहस और आदर्शों से करवाया गया अवगत।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों को ऑनलाइन गुरु गोबिंद सिंह के साहस और आदर्शों से अवगत करवाते हुए स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंन्दु कैलेंडर के अनुसार पौष महीने की सप्तमी को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। उन का जन्म पटना ( बिहार ) में हुआ था। पिता गुरु तेग बहादुर जी की मृत्यु के बाद वे नौ वर्ष की अल्पायु में ही सिक्खों के दसवें गुरु बने। प्रिंसिपल ने कहाकि वे एक महान योद्धा, कवि, भक्त और अध्यात्मिक गुरु थे। वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की, जो सिक्खों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह सामाजिक न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहे तथा अन्याय और अत्याचारों का डट कर विरोध किया। वे जहां विश्व की बलिदानी परंपरा में अद्वितीय थे, वही अपनी सहनशीलता, मधुरता, सौम्यता से अपने दुश्मन को परास्त करने में महारत रखते थे। संसार ऐसे महान गुरु का सदा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर प्रभजीत विर्क, किरण गौड़, नीलम शर्मा, रंजना, मोनिका मेहता, मनीषा, अनु, किरन बाला, ममता, सिमरन, हरप्रीत, सीनू इत्यादि अध्यापिकाएं भी मौजूद थी।
श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए अध्यापिकाएं।