अयोध्या: स्वच्छता के प्रति जागरूकता स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव का मूल मंत्र.. संजीव सिंह

अयोध्या:———
स्वच्छता के प्रति जागरूकता स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव का मूल मंत्र.. संजीव सिंह।
नगर पंचायत बीकापुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत बीकापुर में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की तथा खुद झाड़ू उठाकर साफ सफाई किया और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। साथ में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, जिला मंत्री इंद्रसेन सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार रज्जू वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, उपाध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता शिवम सिंह, शिवकुमार साहू, शिवकुमार वैश्य, मंडल महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, सभासद राजन पांडे, राकेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अंकित, प्रशांत पांडे, संतोष पांडे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोमती तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की शपथ ली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने बताया कि पूरे नगर पंचायत के अलग-अलग वार्ड में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा 20 स्थानो पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन

Sun Oct 1 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन। संवाददाता – गीतिका बंसल। मुख्य वक्ता बबलू कृष्ण दास ने कनाड़ा से दिया व्याख्यान। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ […]

You May Like

Breaking News

advertisement