कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा जागरुकता व सहायता शिविर आयोजित

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र,1अक्टूबर :- कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा जरुरतमंदों को अन्न,वस्त्र व स्टेशनरी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान की सचिव कीर्ति सूद ने बताया कि इस शिविर में लगभग 125 जरुरतमंदों को वस्त्र व खाद्य सामग्री दी गई।वहीं,बच्चों को स्टेशनरी आदि का वितरण किया गया।महिलाओं को भ्रूण हत्या व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही महिलाओं की समस्याओं पर वार्ता भी की गई।संस्थान के कोषाध्यक्ष राकेश दुग्गल ने बताया कि बच्चों का शैक्षिक स्तर काफी कम है तथा आधारभूत दिनचर्या भी सामान्य नहीं है जिससे क्षेत्रवासियों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है। टीकाकरण मास लगाने की अपील भी कोषाध्यक्ष द्वारा की गई।क्षेत्रवासियों को जानकारी एवं स्वास्थ्य पर प्रभाव को बताते हुए संस्थान सदस्य डॉ निशा अग्रवाल द्वारा शिविर में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियों की स्थिति को देखते हुए संस्थान द्वारा यह संकल्प लिया गया कि क्षेत्र में आगामी दिनों में आवश्यकतानुसार अधिक संख्या में शिविरों का आयोजन कर किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:हमें प्राचीन परंपराओं को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीना है- केवी शुक्ला

Sat Oct 2 , 2021
अयोध्याहमें प्राचीन परंपराओं को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीना है- केवी शुक्लामनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याअयोध्या। स्वर्ण प्राशन हमारी वैदिक परंपरा का एक अंग रहा है । जानकारी के अभाव में हम इस विधा से दूर होते चले गए और हमारा शरीर रोगों का घर बन गया । हमें प्राचीन परंपराओं […]

You May Like

advertisement