
_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जिला कारागार में महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर_
रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा महिला बंदियों से उनके मुकदमे में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के पश्चात महिला बंदियों को विधिक रुप से जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन महिला बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल जयसिंह यादव, उपकारापाल सुमैया परवीन, अंकित गौतम व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।


