नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन  

महासमुंद 30 जून 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के विशेष योजना नालसा की योजना DAWN (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विशेष जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मागदर्शन पर नालसा की विशेष योजना DAWN (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ) प्रबंध कार्यालय के अधिकार मित्र हरिचंद साहू तथा आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ सभी अधिकार मित्रों द्वारा ग्राम अथवा ग्राम पंचायतों, हाट बाजारों में जाकर बैनर तथा जागरूकता थीम पर अधारित पाम्पलेट वितरण कर विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नालसा के डाॅन योजना के तहत नशीली दवाईयों एवं नशा के दुष्परिणाम के प्रति जनमानस को जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को नशे दुष्परिणाम एवं होने वाले शारीरिक एवं मानसिक क्षतियों के बारे में जानकारी हो सके।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से पुष्पलता को मिल रही मुफ्त बिजली

Mon Jun 30 , 2025
बिजली बिल शून्य, खर्च में राहत और अब होगी अतिरिक्त आमदनी कोंडागांव, 30 जून 2025/ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल दी है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को उनके […]

You May Like

advertisement