लालकुआं: पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया,

लालकुआं
रिपोर्ट:-ज़फर अंसारी

एंकर: लालकुआं के बेरीपड़ाव क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें एसपी क्राइम हरबंस सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम के तहत यहां छात्र छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में जानकारी दी साथ ही मौके पर ही सैकड़ों छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से उत्तराखंड पब्लिक एप डाउनलोड करवाया गया। इस दौरान एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में बढ़ती दुर्घटनाओं और साइबरक्राइम एवं महिला अपराध को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऐप लॉन्च किया गया है इसके कई फायदे हैं। साथ ही महिलाएं इमरजेंसी के समय इस एप में एमरजेंसी बटन SOS 🆘 दबाकर कभी भी सहायता प्राप्त कर सकती हैं विषम परिस्थितियों में पुलिस फौरन उनके पास पहुंचेगी। इसके अलावा उन्होंने गौरी शक्ति योजना की जानकारी दी जिसे महिला अपराध रोकने के लिए बनाया गया है और इसका फायदा भी उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से ही मिल सकता है। इस दौरान उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम से सावधान रहने के संबंध में भी छात्र छात्राओं को जागरूक किया।

बाइट:- हरबंस सिंह, एसपी सिटी

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नीती घाटी की गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी,

Mon Dec 19 , 2022
सागर मलिक चमोली: यदि आप क्रिसमस और 31 दिसंबर के जश्न के लिए औली पहुंचने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो यहां से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर बाबा बर्फानी के दर्शनों का कार्यक्रम भी जरूर बनाएं। यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही आध्यात्म की अनुभूति होती है। भारत-चीन सीमा पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement