राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया

कोण्डागांव, 12 जून 2025/ जिले में बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का सर्वेक्षण, रेस्क्यू एवं पुनर्वास हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले में बालश्रम निषेध अभियान चलाया गया।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण ईकाई, पुलिस विभाग, चाईल्ड हेल्पलाईन के संयुक्त दल द्वारा चिन्हांकित स्थानों में सघन अभियान चलाते हुए बालश्रमिक, भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्रहण में लिप्त बच्चों के पुनर्वास हेतु विभिन्न हॉटलों, रेस्टोरेंट, ढाबा, मोटर गैरेज, कपड़े की दुकान, राईस मिल, एवं अन्य चिन्हांकित स्थलों में घुम-घुम कर निरीक्षण किया गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुए पाये गये बच्चों के आयु पूछताछ कर प्रतिष्ठान संचालकों को नाबालिग बालकों से कार्य न लेने की समझाईश दी गई। चिन्हाकित 2 बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिवार में पुनर्वास किया गया एवं शिक्षा विभाग से समन्वय कर शिक्षा से जोड़ते हुये विभिन्न योजना से लाभन्वित किया जायेगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्जरी द्वारा गाय के पेट से निकाली गई लगभग 80 किलो पॉलीथीन

Thu Jun 12 , 2025
कोंडागांव, 12 जून 2025/ कोंडागाँव में बुधवार को एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया के अंतर्गत एक गाय के रूमेन (पेट) से लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथीन सफलतापूर्वक निकाली गई। यह सर्जरी पॉलीथीन इम्पैक्शन के कारण की गई, जो कि जानवरों के लिए जानलेवा हो सकती है। यह रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. […]

You May Like

advertisement