अयोध्या: अधिकारो के प्रति जागरूकता ही सशक्तिकरण:—थाना अध्यक्ष हैदरगंज मो. अरशद

अयोध्या:——-
अधिकारो के प्रति जागरूकता ही सशक्तिकरण:—थाना अध्यक्ष हैदरगंज मो. अरशद
मिलान संस्था द्वारा आयोजित किया गया गर्ल आइकॉन समारोह
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
अधिकारों को जानना ही सशक्तिकरण है। संवैधानिक अधिकारों के साथ कानूनी जानकारी रहने पर ही अपराधों की कमी की जा सकती है। इसलिए महिला हिंसा उत्पीड़न आदि अपराधों की रोकथाम के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाना जरूरी है ‌। और सरकार द्वारा इसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। और जागरूकता ही बचाव है। उक्त विचार थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खपराडीह मे हुए रविवार को मिलान संस्था द्वारा आयोजित गर्ल आईकान के समारोह में अतिथि के रूप में व्यक्त किया। वही मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप फैजाबादी ने महिला जागरूकता पर बल दिया और कहां आज महिलाएं किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है।
भव्य समारोह पूर्वक आयोजित समारोह की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्या लीलावती व संचालन शिखा पांडे ने किया। अंजू ,आंचल के संयोजन में आयोजित समारोह की शुरुआत में मोहनी ,संजू, अनामिका आदि सहित दर्जनों बालिकाओं ने स्वागत गीत, देश गीत ,बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा ,प्रेरणा गीतों मनमोहक प्रस्तुति करके छटा बिखेर दी। समारोह को ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा ,राम जग निषाद ,विक्रम सिंह ,कमला कनौजिया सहित कई लोगों ने अतिथियों के अलावा संबोधित किया। इस मौके पर आकाश गुप्ता, रामजन्म यादव,अमित जायसवाल,सुभाष चंद्र निषाद सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अपनी लेखनी के माध्यम से शीतला सिंह ने समाज में फैलाई चेतना जागृत- आबाद अहमद खां एडवोकेट

Sun Aug 6 , 2023
अयोध्या:—–अपनी लेखनी के माध्यम से शीतला सिंह ने समाज में फैलाई चेतना जागृति… आबाद अहमद खां एडवोकेटमनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्याबीकापुर तहसील परिसर के डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जनमोर्चा के प्रधान संपादक एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला […]

You May Like

Breaking News

advertisement