लखीमपुर:राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में हुआ ब्लॉक कुम्भी में जागरूकता कार्यक्रम

राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में हुआ ब्लॉक कुम्भी में जागरूकता कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी 08 दिसंबर 2021 : बुधवार को मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत ब्लॉक कुम्भी-गोला में उप्र राज्य महिला आयोग मा. सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ कुम्भी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 06 माह के शिशुओ का खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। कार्यक्रम में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य के बारे में उपस्थित महिलाओं को सरकार की महिलापरक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की महिलापरक योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को सवारे। सरकार महिलाओं के सुरक्षा स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता हेतु नित नए कदम उठा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्र बिष्ट ने जनहित में चल रहे टोल फ्री नंबर 181,1090, 1098, 102 व 108 की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं द्वारा उत्पीड़न का शिकार होने पर उनकी सहायता में तत्पर वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोश निराश्रित विधवा पेंशन योजना की विधिवत जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी अनुज चतुर्वेदी ने सीएम कन्या सुमंगला योजना, उप्र बाल सेवा योजना की जानकारी दी। मा. सदस्य ने महिलाओं के हित के लिए चलाई जा रही महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर को उपस्थित लोगों के बीच में साझा किया एवं सभी से आग्रह किया किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हम हमेशा सेवार्थ तत्पर रहेंगे और सभी पीड़ित महिलाओं बालिकाओं की सहायता करेंगे।

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी/दीपक श्रीवास्तव

बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी 08 मामलों की सुनवाई की।

उन्होंने फरियादियों को हर संभव मदद मुहैया कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया। सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उत्पीड़न का शिकार कोई भी महिला व बालिका महिला जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निदान पा सकती है। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जिले में ही इस महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उत्पीड़न संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निदान के लिए संबंधित महिला एवं बालिका उप्र राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर : 6306511708 व आयोग के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेजकर निदान व निस्तारण करा सकती है।

जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी (सदर) राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्र बिष्ट, थानाध्यक्ष महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखीमपुर:एआरटीओ के नेतृत्व में प्रवर्तन दलों ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Wed Dec 8 , 2021
एआरटीओ के नेतृत्व में प्रवर्तन दलों ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा लखीमपुर खीरी/दीपक श्रीवास्तव मुख्य सचिव उप्र शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तृतीय दिवस को […]

You May Like

advertisement