
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा जी के निर्देशानुसार मिशन 5.0 व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शांति मौर्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल जनपद
बरेली में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मधु गुप्ता द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों को अपनी स्वयं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए स्वयं ही जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके लिए वह विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098,181,1090 का प्रयोग कर सकते हैं। तथा महिला कल्याण विभाग से रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर, हरविंदर कौर,श।रीन के द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 बाल सेवा योजना, POCSO एक्ट एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।


