जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर, 2021/ भारत की आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली तथा कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निर्देश पर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्पेशियल स्वच्छता अभियान का आयोजन कुटरा के शासकीय रामसरकार पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रमुख राजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्र एवं छात्राओं तथा शिक्षकों के द्वारा संयुक्त श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता की ओर बढ़ने का संकल्प लिया गया। विशिष्ठ स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी चंन्द्रशेखर खरे ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन ”घर और खेत में सामान्य सफाई का महत्व और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों को अपनाने” की थीम पर किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आस पास की पूर्णतः साफ-सफाई व स्वच्छ जल के सदुपयोग करने के संबंध में बताया। साफ सफाई अपना कर पीलिया, डायरिया, हैजा जैसे घातक बिमारीयों से बचाव किया जा सकता है। फसलों को विभिन्न प्रकारों के कीट व्याधियों तथा रोगों से बचाव के लिए खेतों के मेढ़ व आस-पास के खरपतवारों से मुक्त रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी, रंजीत मोदी सहित विद्यालय के प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव, व्याख्याता अनुराग तिवारी, योगेश्वरी बर्मन, काजल कहरा, महावीर विजर्सन, अवधेश शर्मा, मकरम कमलाकर, दौलतराम थवाईत तथा केन्द्र के अमित कुमार साहू उपस्थित थे।
Next Post
आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट करने शाखा डाकघरों में सीईएलसी शिविरों का आयोजन 11अक्टूबर से
Sun Oct 10 , 2021
You May Like
-
3 years ago
811.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज