नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र द्वारा जागरूकता रैली आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के द्वारा आज खंड बाबैन में कैच द रेन कार्यक्रम की श्रृंखला में जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री मिशा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से जल शक्ति मंत्रालय के आदेश अनुसार जिला भर में कैच द रेन थीम के जरिए लोगों को वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण विधियों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को वर्षा जल संग्रहण विधि अपनाने एवं कैच द रेन कार्यक्रम के मूल मंत्र जहां भी गिरे जब भी गिरे को अमल में लाने हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्रीमती कांता देवी लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र, श्री नछत्तर सिंह नखरोजपुर ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेजर व गुरमीत , युवा लीडर सुरेश सैनी व विजेता सैनी का अहम योगदान रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभाविप जांजगीर की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी हुई गठित

Fri Sep 17 , 2021
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर नगर की कार्यकारिणी का किया गया गठन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रामेश्वर कश्यप जी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में हेमंत पैगवार जी […]

You May Like

advertisement