एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों से नशे के विरुद्ध करनाल में जागरूकता यात्रा निकाली।

एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों से नशे के विरुद्ध करनाल में जागरूकता यात्रा निकाली।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

नशा छोड़ो आगे बढ़ो- मलिक।

करनाल :- तू निश्चय तो कर कदम तो बढ़ा निकल आएगा कोई रास्ता। ये पंक्तियां ही नहीं बल्कि एक इतिहास है प्रयास संस्था का। नशे के विरुद्ध हरियाणा भर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही प्रयास संस्था का शुभारंभ हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब की सोच का परिणाम है। आज इस संस्था के बैनर तले डीएवी कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों संग प्रयास द्वारा प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई जो शहर की सड़कों पर लोगों को जागरूक कर रही थी। रैली में भारतीय रैड क्रास सोसायटी सचिव कुलबीर मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जबकि विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में यह जागरूकता यात्रा संपन्न हुई। प्रयास संस्था के संयोजक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस जागरूकता यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिनियम बना कर सूखे नशे के सेवन, क्रय विक्रय और रखने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। कोई भी व्यक्ति भांग, अफीम, चरस, गांजा, भुक्की, हैरोइन और नशे की गोलियां एवं नशे के टीके का न तो सेवन कर सकता है और न ही रख सकता है, यह दंडनीय अपराध है। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए अलग अलग स्थानों पर जाकर जागरूक किया जा रहा है और नशे के शिकार हो चुके लोगों का उपचार कराया जा रहा है। मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग एक दूसरे को देख कर नशा लेना सीख जाते हैं जिसके भयंकर परिणाम होते हैं। कुुुुल मलिक ने कहा कि नशा छोड़ो आगे बढ़ो। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस जन जागृति अभियान में तन मन से सहयोग करेंगे। इस अवसर पर विशेष पुलिस अधिकारी सुशील कमांडो कतलाहेडी, साहिल शर्मा, वंदना, ममता शर्मा, ममता मैहला, विकल, कंवलजीत, रिशु के अतिरिक्त लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लेकर जागरूक किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-आई.आर.बी-3 गैरसैण में खोला जाएगा, मुख्यमंत्री रावत

Tue Feb 2 , 2021
उत्तराखंड:-आई.आर.बी-3 गैरसैण में खोला जाएगा, मुख्यमंत्री रावतप्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यां एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement