अयोध्या :2022 का विधानसभा चुनाव चल रहा परवान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव जीतने का मंत्र

अयोध्या, :—–
2022 का विधानसभा चुनाव चल रहा परवान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव जीतने का मंत्र
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है। आज अपने आवास ग्राम कृष्णापुर पूरा बाजार में सेक्टर प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव देश व प्रदेश दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में अगर कोई भी चुनाव जीतना है तो यह दोनों व्यवस्थाएं बेहद मजबूत करनी होगी तभी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही है। अगर कार्यकर्ताओं ने मेहनत से कार्य किया तो सफलता हमारे कदम चूमेगी। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ता सक्रिय रहे तो इस बार का चुनाव समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीतेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू ने कहां की समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य किए हैं उसे देखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी, यह तय है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में 15 बूथों का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। श्री यादव ने बताया कि आज की सेक्टर बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कार्यकर्ताओं ने घरों में झण्डा लगाने का अभियान भी शुरू किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गयादीन यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता पंकज पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ब्रिग्रेड मो0 सोहेल, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव गंगाराम जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव पंकज शर्मा संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है संसदीय जनतंत्र की स्वस्थ्य और गौरवशाली परम्पराएं

Fri Sep 24 , 2021
धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है संसदीय जनतंत्र की स्वस्थ्य और गौरवशाली परम्पराएं — आज से ढाई हजार साल पहले यूनानी दार्शनिक सुकरात के सबसे प्रिय और सर्वश्रेष्ठ शिष्य प्लेटो ने आदर्श राज्य की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए कहा था कि-“राजा को दार्शनिक होना चाहिए या दार्शनिक को राजा होना […]

You May Like

advertisement