अयोध्या: जबरन धर्म परिवर्तन कराने व लूट तथा धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला 10000 रूपये का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

अयोध्या:——
जबरन धर्म परिवर्तन कराने व लूट तथा धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला 10000 रूपये का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार
कैंट थानाध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में हुआ मुठभेड़
अयोध्या कोतवाली पुलिस भी रही शामिल
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रशान्त वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मे थानाक्ष्यक्ष रतन कुमार शर्मा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या मय टीम द्वारा जनपद मे जबरन धर्म परिवर्तन कराने व लूट तथा धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला 10000 रूपये का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया ।
आज दिनांक 20/09/2022 को समय 01.50 बजे सुबह मुखबिर खास की सूचना पर टीले वाली मस्जिद के पास मोटरसाइकिल सवार इनामिय/संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए जमथरा से बाटी वाले बाबा की तरफ बंधा मार्ग से भागने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके वहद ग्राम मांझा जमथरा स्थित धीरज यादव बाबा स्थान पर रोकने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर बदस्तूर फायर करने लगे अभियुक्त द्वारा की गई 2 राउंड फायर थाना कैंट के वाहन संख्या UP 42 AG 0725 पर लगी जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची । जान से मारने की नियत से लगातार फायर कर रहे अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए आत्मसमर्पण हेतु कहा गया लेकिन अभियुक्त लगातार जान से मारने की नीयत से फायर करता रहा, आत्मरक्षार्थ किए गए फायर में अभियुक्त निसार उर्फ राजू पुत्र गुलाम रसूल नि0 सहनवा थाना कोत0 अयोध्या (दाहिने पैर में) गोली लगने से घायल हुआ ।

गिरफ्तार अभियुक्त – निसार उर्फ राजू पुत्र गुलाम रसूल नि0 सहनवा थाना कोत0 अयोध्या उम्र करीब 38 वर्ष ।
बरामदगी विवरण-

  1. एक अदद 32 बोर अवैध पिस्टल
  2. तीन अदद खोखा कारतूस व तीन अदद 32 बोर जिन्दा कारतूस
  3. एक अदद 315 बोर अवैध तमंचा
  4. दो अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
  5. एक अदद बिना नम्बर की मो0साईकिल पैशन प्रो(बारंग काली)
  6. 5500 रूपये नगद कोतवाली अयोध्या से सम्बन्धित

आपराधिक इतिहास –

क्र.सं. मु.अ.स. धारा थाना/जनपद

  1. 324/2022 307 भादवि कैण्ट जनपद अयोध्या
  2. 325/2022 3/25 आर्म्स एक्ट कैण्ट जनपद अयोध्या
  3. 326/2022 41/411 भादवि कैण्ट जनपद अयोध्या
  4. 403/2022 147/323/504/506/394 ipc, 3/2(5) sc/St act , 3/5(1) उ 0प्र0 विधि विरुद्ध विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. थानाध्यक्ष श्री रतन कुमार शर्मा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  2. प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या श्री अश्वनी पाण्डेय थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या
  3. उ0नि0 शिवानन्द यादव थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  4. उ0नि0 स्वतंत्र मौर्या थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या
  5. उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  6. का0 मनोज कुमार पासवान थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  7. का0 अशोक कुमार राय थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  8. का0 अभय राज सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
  9. का0 मंजीत कुमार थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या
  10. का0 भुवनेश मिश्रा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या

नोट- गिरफ्तराशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जनपद के अन्य थानो व आस-पास के जनपदो से जानकारी की जा रही है ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र के साथ आपसी हित के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Tue Sep 20 , 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र के साथ आपसी हित के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नई दिल्ली,20 सितम्बर : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 19 सितंबर, 2022 को काहिरा में मिस्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement