अयोध्या अयोध्यापुरानी रंजिस को लेकर स्वयं को गोली मारकर हुआ जख्मी

अयोध्यापुरानी रंजिस को लेकर स्वयं को गोली मारकर हुआ जख्मी।

विपक्षी को लूट व हत्या का प्रयास के फर्जी मुकदमें में फंसाने की रची साजिश।

पुलिस ने किया घटना का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

 मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या।

 पुरानी रंजिश को लेकर विरोधियों को फंसाने की साजिश पुलिस द्वारा नाकाम कर दी गई। गोली लगने से जख्मी हुआ युवक खुद के बुने जाल में खुद ही फस गया। आरोपी आयुष वर्मा को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेसवार्ता में बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र के नागपाली निवासी आयुष वर्मा द्वारा अपने साथी वेद वाहन मिश्रा तथा कृष्ण कुमार उर्फ बल्लू सिंह के साथ मिलकर अपने विरोधी संजीत वर्मा, लल्लू उर्फ सुधाकर वर्मा को फंसाने के लिये साजिश को अंजाम दिया गया था। बताया गया कि 1 अगस्त को देर शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कोडरी कर्मा गांव के पास अपने हाथ मे फायर करके स्वयं को घायल कर दिया व विरोधी को झूठा फंसाने के लिये पुलिस को लूट और हत्या के प्रयास की पुलिस को झूठी सूचना दी गई। जांच पड़ताल में पुलिस को सच्चाई मालूम पड़ गई। झूठी साजिश रचने वाले आरोपी आयुष वर्मा की निशानदेही पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद खाली खोखा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूरा कलंदर थाने में मु0अ0सं0 340/21 धारा 195/201/211/120B भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 343/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ बल्लू सिंह तथा वेद वाहन मिश्रा वांछित है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹਰਿਦੁਆਰ ਤੌਂ ਦੂਸਰੀ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ

Thu Aug 5 , 2021
ਸਭ ਧਰਮਾਂ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ–ਰੰਦੇਵ ਕੋਟਕਪੂਰਾ : 04 ਅਗਸਤ [ਉਦੇ ਰੰਦੇਵ]:= ਅੱਜ ਸ਼ਿਵ ਗੋਰਖ ਕਾਂਵੜ ਸੰਘ ਦੇ ਕਾਂਵੜੀਆਂ ਦੇ ਹਰਿਦੁਆਰ ਤੌ ਪਵਿੱਤਰ ਗੰਗਾ ਜਲ ਲੈ ਕੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪੁੱਜਣ ਤੇ ਬਾਬਾ ਗੱਜਣ ਸਿੰਘ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੌ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋ ਬਣਾਏ […]

You May Like

Breaking News

advertisement