अयोध्या :अयोध्या: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 को जिला न्यायालय सत्र परिसर में आयोजित

अयोध्या:———–
अयोध्या: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 को जिला न्यायालय सत्र परिसर में आयोजित
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या, जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2022 (शनिवार) को जिला न्यायालय सत्र परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर मा0 सर्वोच्च न्यायालय के स्तर तक किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामले को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए आवेदन पत्र देकर अंतिम आदेश व निर्णय प्राप्त कर सदैव के लिए लम्बित मामलों से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर है। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चैक बाउंस से सम्बंधित धारा 138 ए0एन0आई0 एक्ट के बाद, बैंक रिकबरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बंधित शमनीय दण्ड, वैवाहिक पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्त के परिलाभों से सम्बंधित मामले, राजस्व वाद सहित अन्य सिविल वाद सम्बंधित वादध्प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा।लोक अदालत के माध्यम से पक्षों के मध्य आपसी सुलह समझौतों के आधार पर विवाद का निस्तारण पक्षकार-व्यक्तिगत स्तर पर स्वयं पहल कर सकते है। लोक अदालत में निस्तारण हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क देय नही है। लम्बित मामलें के लोक अदालत में निस्तारण पर न्यायालय शुल्क की वापसी की व्यवस्था की गयी है।लोक अदालत के निर्णय के विरूद्व कोई अपील नही होती है। कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज और आपसी समझौते पर आधारित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 18004190234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड बोर्ड ने बदली 10वी 12 वी की बोर्ड एग्जाम की तारीख,

Sat Mar 5 , 2022
देहरादूनः राज्य में जल्द ही 10वीं 12वीं के सभी बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले है। बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ी खबर आईसीएसई बोर्ड से आ रही है। शुक्रवार को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) ने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में कुछ बदलाव करते हुए संशोधित डेटशीट जारी की है। नई डेटशीट के […]

You May Like

Breaking News

advertisement