अयोध्या :अयोध्या: पांच विधानसभाओं में से तीन पर भाजपा दो पर सपा की जीत

अयोध्या:—————
अयोध्या: पांच विधानसभाओं में से तीन पर भाजपा दो पर सपा की जीत
(अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन कल; विभिन्न प्रदेशो से करीब 70 मेयर पहुंचेगे अयोध्या)
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या से पांच विधानसभाओं में से 3 विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी और 2 विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की जीत हुई है।
रुदौली से भाजपा के रामचंद्र यादव ने बनाई हैट्रिक।लगातार तीन बार जीते। जिनका मुख्य महिला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद सेन यादव से था।अयोध्या विधानसभा से भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता, ने जीत दर्ज कराया। उनका मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडे और पवन पांडे से था। अयोध्या विधानसभा पर पूरे प्रदेश और देश की निगाहें लगी हुई थी।
बीकापुर विधानसभा से भाजपा के अमित कुमार सिंह जो पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के पुत्र हैं उनका मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के फिरोज खान उर्फ गब्बर से था।
समाजवादी पार्टी से मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जीत दर्ज कराई उनका मुख्य मुकाबला बाबा गोरखनाथ विधायक से था।
गोसाईगंज विधानसभा से समाजवादी के प्रत्याशी अभय सिंह चुनाव जीते उनका मुख्य मुकाबला इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की पत्नी श्रीमती आरती तिवारी से था क्षेत्र में दो बाहुबलियों की मुकाबला था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई शिक्षा नीति अनुरूप सिलेबस बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के आईएमसीएमटी में विशेष व्याख्यान आयोजित

Thu Mar 10 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : “साइंस, कॉमर्स और ह्यूमेनिटिज आदि सभी विषय एक-दूसरे से जुड़ने जा रहे हैं। अब साइंस के कोर्स करने वाला विद्यार्थी सोशल साइंस से जुड़े किसी पाठ्यक्रम को भी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ सकेगा। साइंस, कॉमर्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement