अयोध्या /बाराबंकीः —वॉल्वो बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक वॉल्वो बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.हादसा बाराबंकी के रामसनेहीघाट के पास आधी रात को हुआ है. बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी. बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे. बस में लगभग 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई. बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेहीघाट के ढाबे के पास खड़ी हुई थी. तभी रात में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है. 16 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी का इलाज चल रहा है. ये सभी हरियाणा से बिहार जा रहे थे. 

लुधियाना से बिहार जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि प्राइवेट डबल-डेकर बस लुधियाना से बिहार जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय एसपी के हवाले से बताया गया कि बस में कुछ खराबी आ गई थी। इस वजह से बस हाइवे पर ही खड़ी थी। इस दौरान कुछ सवारियां बस से उतर कर नीचे टहल रही थीं जबकि अधिकतर लोग बस के भीतर ही बैठे हुए थे। इतने में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आकर टक्कर मार दी। बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

हाइवे पर खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

बाराबंकी में देर रात हुए के सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल है। हरियाणा से बिहार जा रही डबलडेकर बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्थ थी की इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं , 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा राम सनेही घाट क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार हाईवे पर खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

 मृत व्यक्तियों का नाम पता-

  1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
  2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  3. सिकन्दर मुखिया पुत्र सीबनरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
  4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
  6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
  7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
  8. बलराम मण्डल पुत्र स्व0 छितारू मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार

[28/7, 8:48 AM] A9 t, v: जिन मृत व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त हो सकी👆

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀ 1 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਪਾਸਪੋਰਟ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ-ਹਰਪਾਲ ਭੁੱਲਰ

Wed Jul 28 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 28 ਜੁਲਾਈ[ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀ ਆਪਣੇ ਪਾਸਪੋਰਟ 1 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਪਾਸ ਬਗਦਾਦੀ ਗੇਟ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈ ਮਰਦਾਨਾ ਯਾਦਗਾਰੀ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement