अयोध्या : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

अयोध्या:—–
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता युवा मोर्चा अयोध्या के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से प्रारम्भ हकार 7 अक्टूबर तक चल रहे सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के जिला संयोजक आशीष शर्मा के संयोजन में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।रूदौली के शुजागंज स्थित गयादत्त जनविकास इण्टर कॉलेज में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के व्यवस्थापक भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम तिवारी रहे।कार्यक्रम में चार सौ से अधिक छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह का उद्घाटन विधायक रूदौली रामचंद्र यादव व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय’खुन्नू पांडेय’,ईव मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा,युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनयर शिवम सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रकाश तिवारी ने माँ सरस्वती के पूजन व दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष जीप प्रज्ज्वलन कर किया।अपने संबोधन विधायक रूदौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें व संगठन निरन्तर सेवा और समर्पण के भाव के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है।युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना का संचार करने का कार्य पार्टी निरंतर विभिन्न माध्यमों से कर रही है।कृष्ण कुमार पांडेय’खुन्नू पांडेय’सुनील मिश्रा व शिवम सिंह व सुरेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में छात्रों से अपने जीवन में अनुशासन व परिश्रम से कार्य करने की सलाह दी।कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर दीपक गुप्ता,द्वितीय पर विवेक वर्मा व तृतीय पर अंकित यादव रहे।विधायक रूदौली रामचंद्र यादव व अन्य सभी अतिथियों ने विजेता प्रतियोगियों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।आयोजन स्थल पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली व सजावट की सभी ने प्रशंसा की।कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के संयोजक आशीष शर्मा व व्यवस्थापक शुभम तिवारी ने सभी अतिथियों को श्री राम चरित मानस व दुर्गासप्तशती की पुस्तकें भेंट की व कार्यक्रम में विशेष रूप सहयोग प्रदान करने वाले से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,पंकज शर्मा,युवा मोर्चा के आशीष कसौधन,संदीप नवीन शुक्ला,मनीष चौरसिया,अतुल पांडेय ,अंकित कसौंधन,विनोद मिश्रा,बिन्नू मिश्रा,शिवम गुप्ता व पूरे विद्यालय परिवार का आभार जताया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष तेज तिवारी,लाल जी तिवारी,सोशल मीडिया सेल के संयोजक शिवानंद मिश्रा किसान मोर्चा के विनय वर्मा उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :अयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ के घर गूंजी किलकारी

Fri Oct 8 , 2021
अयोध्या:—-अयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ के घर गूंजी किलकारीमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याअयोध्या की रामलीला में राजा दशरथ के घर गूंजी किलकारी। भगवान राम का हुआ जन्म।अयोध्या कि रामलीला का था आज दूसरा दिन।फिल्म अभिनेता राहुल बूचर ने भगवान राम के चरित्र पर किया अभिनय प्रस्तुत। आज मशहूर फिल्म […]

You May Like

Breaking News

advertisement