अयोध्या: मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस -अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान

अयोध्या:————
मनाया गया केंद्रीय मंत्री का जन्म दिवस
-अस्पताल में किया गया फल वितरण व रक्तदान
-कुष्ठ आश्रम में काटा गया केक
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 41वां जन्म दिन गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की गई।
अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों व हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में उन्हें जो मुकाम मिला है। बिरले लोगों को ही मिलता है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों में जाकर मिष्ठान का वितरण किया। केंद्रीय मंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों व तीमारदारों को फल का वितरण किया गया व जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया साथ ही मोदहा स्थित कुष्ठ आश्रम में केक काटकर जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिविल लाइंस में अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच प्रमोद सिंह द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर घनश्याम पटेल, राम नयन पटेल, मिथलेश कौशल, अनुराग निषाद,राम बहादुर, आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: 20 लेखपालों का कार्यक्षेत्र एसडीएम ने बदला

Thu Apr 28 , 2022
अयोध्या:———-20 लेखपालों का कार्यक्षेत्र एसडीएम ने बदलामनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्यारूदौली तहसील में काफी संख्या में लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।एसडीएम स्वप्निल यादव ने ग्राम कूढा सादात गाव में खलिहान और सड़क गढ़े की आरक्षित भूमि पर पटाई रोकने में असफल रहने वाले लेखपाल मुन्नालाल को कुढ़ा […]

You May Like

advertisement