अयोध्या संवाददाता: गोपाष्टमी पर कान्हा गोशाला में हुआ गोवंशों का पूजन…

अयोध्या:————
गोपाष्टमी पर कान्हा गौशाला में हुआ गौवंशो का पूजन”
मानव जीवन मे गौ सेवा जीवन का हिस्सा बने तो सौभाग्य की बात-महापौर

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। पौराणिक ग्रंथों में कामधेनु का जिक्र मिलता है जिनकी उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा करने से सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उक्त विचार नगर निगम अयोध्या द्वारा स्थापित कान्हा गौशाला बैसिंघ में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गायों की पूजा एवं गुड़, फल खिलाते हुए महापौर श्री ऋषिकेष उपाधयाय व्यक्त कर रहे थे।
श्री उपाधयाय ने कहा कि मानव जीवन मे गौ सेवा जीवन का हिस्सा बने तो सौभाग्य की बात है। भारत कृषि प्रधान देश है। गाय माता के उतपन्न बछड़ो से कृषि उत्पादन का कार्य सम्पादित होता था और भारत खाद्यान्न में आत्म निर्भर बना। अत्याधुनिक भारत मे कृषि यंत्रों का विकास हुआ जिससे खाद्यन्न की उत्पादकता बढ़ी है। लेकिन कृषि योग्य भूमि को सेहतमंद बनाने के लिए गौ पालन पशु पालन को बढ़ावा दिया जाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।श्री उपाध्यय ने कहा कि मानव जीवन के विकास में और सामाजिक आवश्यकताओ की पूर्ति में पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताओं की प्रसांगिकता तब तक उपयोगी एवं सार्थक रहेगी जब तक मानव जीवन रहेगा। कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय संघटन मंत्री, सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त, शशि भूषण राय अपर नगर आयुक्त,डॉ अंकिता शुक्ला सहायक नगर आयुक्त,राम किशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम, डॉ उपेंद्र मौर्य पशु चिकित्सक, राकेश कुमार वर्मा गौशाला प्रभारी, राजेश श्रीवास्तव लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या संवाददाता: अयोध्या की रामलीला विश्व यात्रा पर निकली 21 नवंबर हरियाणा गुड़गांव में आयोजन...

Thu Nov 11 , 2021
अयोध्या:——अयोध्या की रामलीला विश्व यात्रा पर निकली 21 नवंबर हरियाणा गुड़गांव में रामलीला का आयोजन मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याडॉक्टर सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीज़न ललितपुर द्वारा अवगत कराया गया कि आज हरियाणा गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement