अयोध्या: मृतक और आरोपियों की हुई पहचान एक गिरफ्तार

अयोध्या:—————
मृतक और आरोपियों की हुई पहचान एक गिरफ्तार।
मुकुट काम्प्लेक्स के सामने हत्या, युवक को पत्थर से कूच कर मार डाला
ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की खास रिपोर्टअयोध्या
नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में एक युवक की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों का मजमा लग गया। मृतक की पहचान सौरव सिंह (35) बेहटा थाना खंडासा के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि वे दोनों भाई जिला अस्पताल में साईकल स्टैंड का काम देखते हैं। दो दिन पहले भाई के साथ आरोपी से मारपीट हुई थी। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी निक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कुछ समय से जनपद में लगातार हत्याओं का दौर चल रहा है। इधर, सुबह-सुबह वारदात होने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है, जिसके बाद शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੇਸ਼ ਬੱਜਟ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧ੍ਰੋਹ : ਠਾਕੁਰ ਸਿੰਘ</em>

Wed Jun 29 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 28 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]: – ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਮਿੰਟ ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ਼ ਜੁਆਇੰਟ ਫਰੰਟ ਦੇ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਠਾਕੁਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਬਿਆਨ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਬੱਜਟ ਨੂੰ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਤੋਂ ਕਿਨਾਰਾਕਸ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨਾਲ ਧ੍ਰੋਹ ਕਮਾਉਣ ਵਾਲਾ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਬੱਜਟ ਨੂੰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement