अयोध्या।महिला अस्पताल में कोविड 19 से संबंधित तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

ब्यूरो अयोध्या।

कोविड नोडल अधिकारी टी वेंकटेश, जिलाधिकारी जनपद अयोध्या अनुज झा व  पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लाकडाउन व कोविड प्रोटाकाल का जायजा लिया गया, महिला अस्पताल का भ्रमण किये, कोविड पाजिटिव मरीजों का हाल चाल लिये।महोदयगण द्वारा महिला अस्पताल में कोविड 19  से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया  गया, तत्पश्चात महोदय द्वारा परोमा गांव कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में पॉजिटिव कोविड-19 मरीजों से हाल-चाल लिये एवं वहां पर उपस्थित कर्मचारियों से कोविड 19 से संबंधित निरीक्षण के बारे में जानकारी ली गई व आवश्यक निर्देश दिये।*

आमजनमानस से अपील—

लाकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों के आवागमन के अतिरिक्त सभी प्रकार के आवागमन व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी सभी लोग 100 प्रतिशत मास्क का उपयोग करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अतः सभी लोग कर्फ्यू के नियमों व कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले। सभी लोग सुरक्षित रहें एवं प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का पालन करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या।फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया महिला का शव

Mon May 17 , 2021
ब्यूरो अयोध्या भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद मजरे डिलवल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर नायब तहसीलदार सीओ रूदौली प्रभारी निरीक्षक मवई मौके पर पहुंच कर शव को उतरवा कर पंचनामा भरकर पीएम के लिये […]

You May Like

Breaking News

advertisement