अयोध्या:केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा पत्रकारों का उत्पीड़न:अखिलेश यादव

अयोध्या:————
केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा पत्रकारों का उत्पीड़न:——–अखिलेश यादव
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर किये जा रहे हमलों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सदर को सौपा।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा केन्द्र सरकार के इशारे पर न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापामारी की गयी है। छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल, लेपटॉप, कम्प्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिये गये हैं। साथ ही कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी भी की गयी है। यह घटना लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा है तथा इस देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने अपने गलत कार्यों को उजागर करने वाले देश के नामचीन पत्रकारों व विपक्ष के नेताओं जेल भेज कर बहुत ही निंदनीय काम किया है देश की जनता इसका जवाब देगी।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कांग्रेस पार्टी पत्रकारों पर हुए इस कार्यवाही की घोर निन्दा करती है और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते।इस मौके पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध, राम नरेश मौर्य, राजकुमार मौर्य अशोक कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: विक्की फैक्ट्री स्थित बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों के नुकसान

Sat Oct 7 , 2023
ग्वालियर मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो विनय त्रिवेदी कैमरामैन सौरभ के साथ ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री स्थित बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। लुब्रिकेंट ऑयल की इस फैक्ट्री में पुराने तेल को […]

You May Like

advertisement