अयोध्या :भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी व उपाध्यक्ष प्रमोद दूबे बने

अयोध्या:———
“भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी व उपाध्यक्ष प्रमोद दूबे बने”
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्या
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन की वर्ष 2022 की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी व मुख्य महासचिव वेदप्रकाश मिश्र को बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। अपनी लेखनी के दम पर जन समस्याओं को उठाना और उनका निराकरण कराना पत्रकार का नैतिक दायित्व है। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वाहन निर्भीकता पूर्वक करते रहते हैं। संगठन के माध्यम से पत्रकारिता और पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना ही पत्रकार संगठनों का नैतिक दायित्व होता है।
बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों ने इस अवसर पर बलराम तिवारी को सर्वसम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष निर्विरोध रूप से मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद बलराम तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की आवश्यकता जहां भी होगी वे तन मन धन से तैयार रहेंगे। संगठन के बिना पत्रकारों के उत्पीड़न और अन्य समस्याओं के लिए कोई खड़ा नहीं होता है।
रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन की अयोध्या जिला कार्यकारिणी 2022 घोषित हुई। जिसमें जिला संरक्षक/संयोजक के.के मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष- बलराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाठक, नरसिंह वत्स, प्रमोद दूबे को बनाया गया। जिला मुख्य महासचिव का दायित्व वेदप्रकाश मिश्र व महासचिव की जिम्मेदारी रमा निवास पाण्डेय व रामेन्द्र चतुर्वेदी तथा जिला सचिव का दायित्व सुरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार तिवारी सौंपा गया। जिला कोषाध्यक्ष का पद दिनेश जायसवाल व आडीटर की जिम्मेदारी राजेश तिवारी को सौंपी गई। वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री अजय तिवारी व जिला संगठन मंत्री प्रेम कुमार मिश्र, शिव कुमार पाण्डेय तथा सुनील तिवारी को बनाया गया। जिला संयुक्त सचिव के पद पर ओंकार मिश्र, जितेन्द्र पाण्डेय व अश्विनी उपाध्याय की ताजपोशी की गई। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज तिवारी, वेद प्रकाश, रामेन्द्र मोहन मिश्र, स्मिता शुक्ला, सुभाष चंद यादव, विकास शुक्ला, राजेश यादव को मनोनीत किया गया। मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी व बीकापुर तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला को बनाया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी तहसील अध्यक्षों को तीन दिन के अन्दर तहसील कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह वत्स ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और बलराम तिवारी पूरे जनपद में पत्रकारों के हितों के लिए लंबे अरसे से संघर्ष का पर्याय बने हुए हैं। पत्रकारों की तमाम लड़ाई लड़ने वाले बलराम तिवारी के साथ संगठन में शामिल होना सौभाग्य का विषय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, प्रमोद दूबे, रमानिवास पाण्डेय, केके शुक्ला, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रामेंद्र भूषण, दिनेश जायसवाल, विजय पाठक आदि पत्रकारों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देवराज मिश्र, भाष्कर दत्त तिवारी, राहुल कुमार पाण्डेय, मंशाराम, विकास शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, राहुल मिश्रा, तरुण मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, प्रदीप पाण्डेय, कौशल शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र नाथ तिवारी, महेश कौशल काफी पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :गोसाईगंज की भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी की आशीर्वाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Sun Feb 6 , 2022
अयोध्या:————-गोसाईगंज की भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी की आशीर्वाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाबमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याविधानसभा गोसाईगंज के तारुन विकास खण्ड की नँसा बाजार में स्वागय व जन आर्शीवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रत्यासी, आरती तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गोसाईंगंज की इस जनता को प्रणाम करती हूँ जैसा […]

You May Like

advertisement