अयोध्या :सरस्वती और शक्ति की प्रतीक है कन्याएं:वेद प्रकाश

अयोध्या
*सरस्वती और शक्ति की प्रतीक है कन्याएं:वेद प्रकाश *
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओ को यथासम्भव भोजन कराने के साथ-साथ दक्षिणा देने का विधान है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा सेवा भारती के तत्वाधान में एक 101 कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों के साथ साथ गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण के प्राथमिक पाठशाला जलालाबाद में पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एन द्विवेदी व जिला कार्यवाह वेद प्रकाश में मां दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ चिकित्सक एसएम द्विवेदी ने कहा गाय गंगा और गायत्री के इस देश में कन्या पूजन की परंपरा प्राचीन है जो लगातार चली आ रही है और वह इस बात को प्रमाणित करती है संस्कृति सनातन और भारतीयता ने कन्याओं और देवियों के लिए मान सम्मान हमेशा सुरक्षित व्यवस्थित रहता है कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश गुप्ता और जिला प्रचारक शैलेंद्र सघटन मंत्री दिनेश जी ने कन्याओं के पैर भूल कर उनके माथे पर तिलक लगाकर और चुनरी पहनाकर यथासंभव स्थान पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था कराई।
जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने कहा कि सेवा भारती लगातार इस तरह के आयोजन करवाता है। ताकि भारतीय संस्कृति के बारे में वर्तमान युवा पीढ़ी कोई जानकारी होती है और वह इस महान संस्कृति के पद चिन्हों पर चलते रहे कार्यक्रम में जिला प्रचारक शैलेंद्र जी, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे, जिला मंत्री रजनीश पांडे ,खंड सेवा प्रमुख अंकित यादव, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, प्रवीण सिंह विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सृष्टि दुबे आदि लोग उपस्थित रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पापकुंशा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा व व्रत सभी पापो से मुक्ति दिलाता है

Sat Oct 16 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 पापाकुंशा एकादशी का महत्व। कुरुक्षेत्र : आज पापाकुंशा एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत के दिन मौन रहकर भगवद् स्मरण करना चाहिए। इसके साथ ही भजन-कीर्तन करने का विधान है। बता दें कि पापाकुंशा एकादशी पर […]

You May Like

advertisement