अयोध्या/ लखनऊ :खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें

अयोध्या /लखनऊ
खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दाल व खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों और दाल के मूल्य में अचानक तेजी देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में स्टॉक लिमिट भी तय की गई है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। मूल्य नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि त्योहारों का समय प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे, इसके लिए सभी नियोजित प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से लेकर प्रशासन के सभी अंग सतर्क और सावधान रहें। दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों, किसान संगठनों, सिविल सोसाइटी के साथ संपर्क-संवाद बनाया जाए। सभी का सहयोग लेकर पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराया जाए। अराजक व उपद्रवी तत्वों पर सतत नजर रखी जाए। उनके साथ पूरी कठोरता की जानी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सुगमतापूर्वक डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाये रखें। डीएपी के कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न वायरल बीमारियों से बचाव के लिए सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। फिरोजाबाद, कानपुर, कन्नौज, मथुरा, आगरा आदि जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। लक्षणयुक्त मरीजों की जांच जरूर की जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:किसानों की सूचना पर पहुंचे किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं का किया हल

Mon Oct 11 , 2021
किसानों की सूचना पर पहुंचे किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं का किया हल✍️ कन्नौज ब्यूरोकन्नौज। किसानों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष को कई दिन से जानकारी मिल रही थी कि खाद की कालाबाजारी जमकर हो रही है । किसानों को लूटा जा रहा है […]

You May Like

advertisement