अयोध्या :विगत कई वर्षों से पढ़े हुए लीगेसी बेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का शुभारंभ महापौर सीकेस उपाध्याय एवं जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के कर कमलों द्वारा किया गया

अयोध्या

  • विगत कई वर्षों से पढ़े हुए लीगेसी बेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का शुभारंभ महापौर सीकेस उपाध्याय एवं जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के कर कमलों द्वारा किया गया *

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

 अयोध्या अफीम कोठी के पीछे परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित सीता लेक की भूमि पर विगत कई वर्षो से पडे़ हुए लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण का शुभारम्भ मा0 महापौर ऋषिकेश उपाध्याय एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के कर कमलों द्वारा किया गया      उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पर्यावरणीय सुरक्षा एवं सरंक्षण के दृष्टिगत सीता लेक मंे विगत कई वर्षो से जमे हुए लगभग 77760 मी0 टन कचरे के निस्तारण के निर्देेश दिए गये है, जिसके अनुपालन में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारम्भ करायी गयी है। उक्त प्रक्रिया के उपरान्त उक्त स्थल को सीता लेक को विकसित किये जाने की योजना है। महापौर जी द्वारा अवगत कराया गया कि निगम पर्यावरण की सुरक्षा एवं सरंक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। निगम द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण के साथ साथ ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की योजना का क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यथाशीघ्र ही ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन  के प्लान्ट की स्थापना करते हुए योजना को मूर्तरूप दिया जायेगा। अयोध्या को धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने की मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के सपनांे कोे साकार किया जायेगा।

 इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, मा0 पार्षद दिलीप यादव, पार्षद प्रतिनिधि  मुख्य अभियन्ता मनीष अवस्थी, अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायण झा सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मोहन सोनकर ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, मार-गुलाटी भाजपा का थामा हाथ

Sat Aug 7 , 2021
आजमगढ़ से बड़ी खबर आपको बता दें कि कांग्रेस को एक और झटका आजमगढ़ के रहने वाले पंकज मोहन सोनकर ने दिया है पंकज मोहन सोनकर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस चुके हैं जो इन दिनों कांग्रेस से न जाने किन कारणों से नाराज हो भाजपा में चले गये। वैसे तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement