अयोध्या।महबूब हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने 10 माह बाद गिरफ्तार कर किया खुलासा

वांछित पर पुलिस ने रखा था पन्द्रह हजार रुपए का इनाम 

ब्यूरो अयोध्या

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना की पुलिस टीम ने महबूब हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व पन्द्रह हजार रुपये के इनामिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।थाना पटरंगा की पुलिस टीम अपराधियों पर नियंत्रण/गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी तभी पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राणा अपने हमराही कांस्टेबल मुनेन्द्र सागर व आशीष यादव के साथ स्थानीय थाना पर पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराधी संख्या 158/20 की धारा 364/302/201 से सम्बंधित महबूब हत्याकांड में वांछित फरार चल रहे मुख्य आरोपी तथा पन्द्रह हजार रुपए का इनामिया फुरकान पुत्र इस्तेखार निवासी ग्राम नबीपुर मजरे नूरपुर थाना पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के ही ग्राम पचलो निवासी महबूब अली को लगभग 10 माह पूर्व 10 अगस्त 2020 को नबीपुर गांव निवासी फुरकान पुत्र इस्तेखार ने किसी कारण वश महबूब को बुलाकर बेहोश कर दिया था बेहोश करने के पश्चात महबूब की चाकू से गला रेतकर  नृशंस हत्या कर दिया था। फुरकान को मृतक महबूब का लड़की से मिलना  गवारा नही था चूंकि फुरकान भी उसी लड़की से प्रेम करता था।तभी से आरोपी फुरकान ने योजना बनाकर लड़की से मिलने के बहाने बुलाकर महबूब की नृशंस हत्या कर दी और तभी से फरार चल रहा था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या।ग्राम पंचायतों को मिले अधिक धन व अधिकार राजीव गांधी की देन

Sat May 22 , 2021
ब्यूरो अयोध्या। भेलसर(अयोध्या)अयोध्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर रानीमऊ स्थित निर्मल कुटिया पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पी सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement