अयोध्या:10 लाख से अधिक लागत पर पंजीयन जरूरी: उप श्रमायुक्त

अयोध्या:———
10 लाख से अधिक लागत के भवनों का सर्वे शुरू
10 लाख से अधिक लागत पर पंजीयन जरूरी: उप श्रमायुक्त
मनोज तिवारी ब्यूरोअयोध्या
श्रम विभाग ने 10 लाख या उससे अधिक लागत के नवनिर्मित भवनों का सर्वे शुरू कर दिया है। ऐसे भवन स्वामियों को सेस जमा करने की नोटिस भी भेजी जा रही है।सरकारी भवनों के लिए सेस देना अनिवार्य है। इसके लिए सभी सरकारी विभागों की आइडी जारी की जा चुकी है, जिसमें श्रमिक विवरण के साथ सेस की सूचना की फीडिग की जाएगी, अधिष्ठान पंजीयन कराना भी जरूरी है। जिलाधिकारी इस कार्य की समीक्षा करेंगे। उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने अभियान को गति देने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को विभाग व क्षेत्र आवंटित किया है। सहायक श्रमायुक्त आनंद कुमार सिंह इस कार्य की नियमित निगरानी करेंगे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारियों में रोहित प्रताप को लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, नगर निगम व क्षेत्र की नगर पालिकाओं, विकास प्राधिकरण व राजकीय निर्माण निगम, शिशिर कुमार को पावर कारपोरेशन लिमिटेड, सेतु निगम, मंडी परिषद, नलकूप, समाज कल्यण निगम, क्षेत्र की नगर पालिकाएं व नगर पंचायत, प्रभात कुमार को आवास विकास निगम, जल निगम, सिचाई, बीएसए, क्षेत्र की नगर पालिका व नगर पंचायत सौंपा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:03 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र किया जमा

Fri Feb 11 , 2022
समस्त विधान सभा क्षेत्रों से कुल 44 उम्मीदवारों ने 83 नाम निर्देशन पत्रों का क्रय कियाकुल 03 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया आजमगढ़ 11 फरवरी– विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद आजमगढ़ में दिनांक 10 फरवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।जिला निर्वाचन अधिकारी […]

You May Like

advertisement