अयोध्या:शीलू सिंह राजपूत बनीं भारत की आल्हा सम्राट(मुख्य अतिथि आशीष सिंह पटेल के द्वारा विजेता टीम को दिया गया एक लाख का चेक और ट्रॉफी)तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर में आयोजित हुआ आल्हा महोत्सव 2023

अयोध्या:———
शीलू सिंह राजपूत बनीं भारत की आल्हा सम्राट
(मुख्य अतिथि आशीष सिंह पटेल के द्वारा विजेता टीम को दिया गया एक लाख का चेक और ट्रॉफी)
तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर में आयोजित हुआ आल्हा महोत्सव 2023
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर के मलावन की बाग अयोध्या में आयोजित आल्हा महोत्सव में भारत के सर्वश्रेष्ठ आल्हा सम्राट का चयन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने सर्वश्रेष्ठ आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत को एक लाख का चेक दिया, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा मैं प्रमोद भाई का ऋणी हूं एक विषय पर उन्होंने मेरी एक बात का सम्मान किया था और मैं एक बात कह रहा हूं कि अपना दल परिवार प्रमोद भाई की उसी बात का हमेशा आजीवन ऋणी रहेगा कार्यक्रम संयोजक व अपना दल के प्रांतीय सचिव प्रमोद सिंह ने बताया की आल्हा सम्राट चैंपियनशिप हमारे पिता स्वर्गीय पृथ्वी सिंह की याद में आयोजित किया गया हर साल यह आयोजन जिले स्तर पर होता था अबकी बार भारत आल्हा सम्राट के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भारत के हर राज्य व उत्तर प्रदेश के हर जनपद से आल्हा की टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में विजेता शीलू सिंह को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के हाथों 1 लाख रुपए का चेक, उपविजेता को 51 हजार रुपए का चेक, व अन्य को भी पुरुस्कार दिया गया मैहर कबीरपुर में आयोजित आल्हा महोत्सव 2023 में फौजदार सिंह जौनपुर,रामरत पाण्डेय लालगंज,नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर , अताउल्लाह खान सीतापुर, सज्जन मिस्रा अमेठी सहित आल्हा जगत की कई हस्तियो ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। श्री सिंह ने बताया कि आजकल हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं आज की पीढ़ियां आल्हा के बारे में कुछ नहीं जानती इसके जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए भारत में यह पहला बड़ा आल्हा महोत्सव 2030 आयोजित किया गया जिसमें भारत आल्हा सम्राट का चयन करने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत करके उनके मनोबल को बढ़ाते हुए समाज में आल्हा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना है। आल्हा महोत्सव 2023 में आल्हा सुनने के लिए लगभग बीस हजार की भीड़ उमड़ी आल्हा प्रेमियों से मलावन की बाग खचाखच भर गई कहीं जगह नहीं बची थी इस मौके पर कई पार्टियों की जनप्रतिनिधि व समर्थक भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी हैदरगंज मो,अरशद अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार पटना: आईएफडबल्यूजे के पत्रकारों आज ने पटना निकाला आक्रोश मार्च

Tue Oct 10 , 2023
आईएफडबल्यूजे के पत्रकारों आज ने पटना निकाला आक्रोश मार्चपटना, संवाददाता। संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोक नायक स्व जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस IFWJ, बिहार की ओर से पटना के गाँधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से डाक बंगला चौराहा के बीच अपनी मांगों के समर्थन में […]

You May Like

advertisement